5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे के खिलाफ निकाली साइकिल यात्रा, लोगों को दिया नशे से मुक्त रहने का संदेश

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
drunk

नशे के खिलाफ निकाली साइकिल यात्रा, लोगों को दिया नशे से मुक्त रहने का संदेश

सेवानिवृत सीओ सिटी व क्लब के पदाधिकारी ने किया जागरुक
श्रीगंगानगर. पुलिस की ओर से जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा की प्रेरणा से रविवार को श्रीगंगानगर से पदमपुर तक सेवानिवृत सीओ सिटी व संस्था पदाधिकारी की ओर से ग्रामीणों में जागरुकता के लिए साइकिल यात्रा की। इस दौरान गांवों में लोगों से नशा छोडऩे, रिश्तेदारों को नशा छुड़ाने तथा नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर सीओ सिटी पद से सेवानिवृत तुलसीदास पुरोहित ने पद पर रहते हुए यहां नशे के खिलाफ के कई कार्रवाई की और शहर व आसपास के इलाके में अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से रविवार को शिव चौक से लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी विजय कुमार के साथ पदमपुर तक की साइकिल यात्रा की। इस दौरान रास्ते में आने वाले गांवों में लोगों को नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने, लोगों को नशा छुड़ाने, नशा तस्करों व सप्लायरों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। नशा तस्करों की सूचना देने वाले पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को दे सकते हैं। उनका नाम पुलिस की ओर से गोपनीय रखा जाएगा। सेवानिवृत सीओ ने ग्रामीणों को बताया कि नशा नहीं करोगे तो लंबी उम्र तक स्वस्थ रहोगे और अपने कार्यों को सही प्रकार के कर सकोगे। इसलिए नशे से दूरी बनाओ व अपने परिवार के लोगों को स्वस्थ रखो। उन्होंने कहा वे नशा नहीं करते हैं, इसलिए ही इस उम्र में सेवानिवृति के बाद भी साइकिल चला पा रहे हैं। इस यात्रा का ग्रामीणों की ओर से स्वागत भी किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग