श्रीगंगानगर। शहर में सफाई की आड़ में सफाई कार्मिक और सफाई निरीक्षक के फरलो पर रहने की परपंरा अब तक नहीं छूट पाई है। नगर परिषद आयुक्त कपिल कुमार यादव ने अल सबेरे करीब साढ़े पांच बजे से सुबह सवा छह बजे तक सुखाडि़या मार्ग पर बीरबल वाटिका, मीरा मार्ग, अग्रसेननगर चौक, चहल चौक और जवाहरनगर क्षेत्र में दस वार्डो में सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची तो दंग रह गए। आयुक्त ने वार्ड नम्बर 44 से 46 तक, वार्ड 48, वार्ड 51 से 55 तक और वार्ड 65 के सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची। वहां 65 कामिक गैर हाजिर मिले। इसमें 38 स्थायी सफाई कर्मचारी और 27 अस्थायी सफाई कार्मिक अनुपिस्थत पाए गए। वहीं चार सफाई निरीक्षक भी अपनी डयूटी से गायब नजर आए।
https://www.patrika.com/alwar-news/safai-karamcharis-on-strike-due-to-demands-watch-video-8200123/
प्रत्येक वार्ड के सफाई कर्मियों और संबंधित निरीक्षक की हाजिरी जांची। आयुक्त ने बताया कि डयूटी से गैर हाजिर रहने वाले सफाई कर्मियों को नोटिस दिए जाएंगे। वहीं सफाई निरीक्षकों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। लंबे समय के बाद शहर में सफाई कर्मियों की हाजिरी जांचने का काम किया गया है। इससे पहले कई पार्षदों ने आयुक्त से सफाई कर्मियों की हाजिरी जांचने की मांग की थी।
—–
जिनको जांच का जिम्मा वे ही गैर हाजिर
इस जांच के दौरान आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह तब ज्यादा हैरान रह गए जब वार्डो में सफाई की देखरेख जिन निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी वे खुद ही गैर हाजिर मिले। आयुक्त ने बताया कि वार्ड 42 से 46 तक सफाई निरीक्षक दीपक पुत्र भगतराम, वार्ड 51 व 52 में निरीक्षक सोहनलाल पुत्र बल्लूराम, वार्ड 53 में सफाई निरीक्षक राकेश पुत्र अशोक और वार्ड 65 में बुधराम पुत्र कालूराम अपनी डयूटी से गायब नजर आए। इन सफाई निरीक्षकों को नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस जांच के दौरान इन वार्डो में सबसे ज्यादा वार्ड संख्या 65 में दस कार्मिक डयूटी से गायब नजर आए तो वहीं वार्ड संख्या 55 में 9 कार्मिक डयूटी पर पहुंचे नहीं। इसके साथ साथ वार्ड 44,52,54 में सात-सात कार्मिक फरलो पर रहे।
—
कई स्थायी कार्मिकों ने अपनी जगह रिश्तेदारों और बेरोजगारों को सफाई कार्य के लिए लगा रखा है। खुद ऐसे कार्मिक अन्यत्र जगह सफाई का ठेका लिए हुए है। कई ऐसे भी कार्मिक है जो जानबूझकर डयूटी नहीं करते लेकिन परिजनों ने संबंधित सफाई निरीक्षकों के सहयोग से परिवारिक सदस्य को वहां बुलाकर सफाई कार्य कराने का विकल्प बना लिया है। कई कार्मिक तो जिले से बाहर गए है लेकिन हाजिरी नियमित लग रही है। पिछले साल भी कई सफाई कार्मिक बाहर घूमने गए हुए थे लेकिन करीब एक सप्ताह से उनकी नियमित हाजिरी लगी भी और वेतन भी पूरा उठाया भी। इधर, वार्डवासियों की शिकायत पर संबंधित कई पार्षद और सफाई निरीक्षक शिकायत को ही मैनेज करते है। विदित रहे कि पिछले दिनों वार्ड 52 की पार्षद ने सफाई कामिक के नहीं आने की शिकायत भी की थी।
——
https://www.patrika.com/jobs/rajasthan-municipal-corporation-13184-sweeper-recruitment-postponed-8200438/
इस बीच नगर परिषद आयुक्त कपिल कुमार यादव का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह सवा छह बजे तक करीब पौने एक घंटे दस वार्डो में सफाई कर्मियों की हाजिरी स्थल पर जाकर जांच की तो कुल 65 सफाई कार्मिक और चार निरीक्षक गैर हाजिर मिले। इन अनुिस्थत रहे कार्मिकों और निरीक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जा रहा है। वहीं अस्थायी सफाई कर्मियों के भी डयूटी पर नहीं आने के संबंध में ठेका फर्म संचालक से जवाब मांगा है।
———————–
इन इन वार्डो में गायब मिले कार्मिक
वार्ड नम्बर स्थायी अस्थायी कुल गैर हाजिर
44 06 01 07
45 04 01 05
46 03 03 06
48 01 04 05
51 02 01 03
52 04 03 07
53 02 04 06
54 04 03 07
55 05 04 09
65 07 03 10
कुल योग 38 27 65
————————————–