6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा, गिरने से एक की मौत, चालक मौके से फरार

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Tractor

पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा, गिरने से एक की मौत, चालक मौके से फरार

-सोमवार रात की घटना, श्रीबिजयनगर के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया शव

रामसिंहपुर.

क्षेत्र के गांव गोमांवाली के निकट गोमांवाली माइनर की आरडी 35 पर बने पुल पर ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई।

छतरगढ़ गांव पुलिस थाना क्षेत्र के गांव महादेव वाली का बृजलाल ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लदी थीं। गोमांवाली माइनर की आरडी 35 पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से यहां ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। बृजलाल ट्रैक्टर के आगे की सीट पर बैठा था। धक्का लगने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के ठीक के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। रामसिंहपुर पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को श्रीबिजयनगर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

गोमांवाली माइनर की आरडी 35 के पास पुल क्षतिग्रस्त है तथा इस संबंध में राजस्थान पत्रिका ने कई बार समाचार प्रकाशित किए लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस पुल पर काम अधूरा छोड़ रखा है जिस कारण यहां गड्ढे पड़े हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग