5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक की लाइन में लगी किशोरी और पार कर लिए एक लाख अठारह हजार

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
bank

बैंक की लाइन में लगी किशोरी और पार कर लिए एक लाख अठारह हजार

-बैक के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध किशोरी कैद


सूरतगढ़.

स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में खड़े एक व्यक्ति की जेब से 1.18 लाख रुपए अज्ञात किशोरी पार कर ले गई। सूचना मिलने पर बैंक में हडक़म्प मच गया। वही सिटी पुलिस ने भी बैंक का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध किशोरी उसमें दिखी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सिटी थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर सवा बारह बजे वार्ड सात निवासी पूर्णराम मेघवाल स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में बैंक खाते से राशि निकालने के लिए गया था। इस दौरान उसकी जैकेट में 18500 रुपए पड़े थे। वहीं उसने बैंक खाते से एक लाख रुपए निकलवाए। उसने एक लाख 18 हजार 500 रुपए एक प्लास्टिक की थैली में रखकर जेब में डाल ली। बैंक पास बुक में एंट्री करवाने के लिए दूसरी लाइन में लगा तो उसके पीछे एक लडक़ी लाइन में लगी हुई थी। कुछ देर बाद पूर्णराम ने जेब संभाली तो उसमें रुपए नहीं थे तथा बैंक से लडक़ी भी गायब मिली।

इस पर उसने बैंक के चौकीदार को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूर्णराम के पीछे एक लडक़ी होने की बात सामने आई। पुलिस ने पूर्णराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग