5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडी में गेहूं से भरे एक लाख थैले भीगे

सूरतगढ़.
less than 1 minute read
Google source verification
Wheat

मंडी में गेहूं से भरे एक लाख थैले भीगे

क्षेत्र में गुुरुवार देर रात बरसात से नई धानमंडी में खुले में पड़े गेहूं के एक लाख थैले भीग गए। शुक्रवार सुबह एफसीआई के गुणवता निरीक्षक कौशल शर्मा ने मंडी का निरीक्षण किया।
क्षेत्र में गुरुवार देर रात बरसात हुई। इस दौरान विद्युत सप्लाई भी बांधित हुई। बरसात के कारण नई धानमंडी में खुले में पड़े गेहूं के करीब एक लाख गेहूं से भरे थैले भीग गए। वही गेहूं की ढेेरियां भी पानी में बह गई। नई धानमंडी में कई जगह बोरियों पर रखे तिरपाल भी उड़ गए। शुक्रवार सुबह श्रमिक भीगे थैलों को संभालते नजर आए। निरीक्षण के बाद एफसीआई के गुणवता निरीक्षक कौशल शर्मा ने बताया कि मंडी में बरसात की वजह से करीब एक लाख गेहूं से भरे थैले भीग गए हैं। ठेकेदार को तुले हुए गेहूं से भरे थैलों पर तिरपाल रखने के लिए पाबंद किया गया है।
मण्डी पहुंचा बारदाना, हुआ वितरण
गुणवता निरीक्षक शर्मा ने बताया कि मंडी में लगातार बारदाने की मांग बढ़ रही है। घड़साना से करीब तीस हजार थैले मंगवाए गए हैं। उनका वितरण शुक्रवार सुबह कर दिया गया है। मांग के अनुसार और बारदाना मंगवाया जाएगा। मंडी में 8.10 लाख थैलों की सरकारी खरीद हुई है तथा 5.85 लाख थैलों का उठाव हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग