6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर जिले के बॉर्डर एरिया में रात को मंडरा रहे पाक के फाइटर, ग्रामीण दहशत में

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
Pak fighter on the night in the border area of Sriganganagar distric

श्रीगंगानगर जिले के बॉर्डर एरिया में रात को मंडरा रहे पाक के फाइटर, ग्रामीण दहशत में

श्रीगंगानगर. भारतीय सीमा के पास रात को पाक सेना के फाइटर विमान मंडरा रहे हैं। इस बात की पुष्टि भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा के अनूपगढ़, घड़साना और रायसिंहनगर क्षेत्र के गांवों में शनिवार रात हुए धमाकों से हुई है।
धमाकों के बाद एकबारगी सीमा क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। रविवार देर शाम बीएसएफ के अधिकारियों ने धमाकों का कारण सुपरसोनिक विमान के कारण धमाके होना बताया है।

पाकिस्तान क्षेत्र में शनिवार रात हुए धमाकों की गूंज भारतीय क्षेत्र में सुनाई दी। घड़साना और अनूपगढ़ सहित रायसिंहनगर क्षेत्र में बॉर्डर के कई गांवों में धमाके सुनाई दिए। धमाके सुनते ही सीमा सुरक्षा बल के जवान सतर्क हो गए। इसकी सूचना बल के उच्चाधिकारियों को दी। बल के अधिकारियों ने रविवार सुबह सीमा क्षेत्र की चौकियों तथा तारबंदी के नजदीक भारतीय क्षेत्र में निरीक्षण कर जवानों को सतर्क कर दिया।धमाके होते ही ग्रामीण घरों से बाहर आ गए और धमाकों की जानकारी ली। दो धमाके शनिवार मध्य रात्रि 2 बजकर 33 मिनट पर 2 मिनट के अंतराल से हुए। इनकी आवाज इतनी तेज थी कि सीमावर्ती गांवों में घरों के गेट और खिड़कियां तक हिल गए।
धमाकों का पता लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को सीमा क्षेत्र का दौरा किया। खोजबीन के बाद पता चला कि धमाके पाकिस्तान क्षेत्र में फाइटर विमान के सॉनिक बूम के कारण हुए थे। सॉनिक बूम के कारण हुए धमाके की आवाज शक्तिशाली बम जैसी होती है और दूर तक सुनाई देती है। फाइटर विमान की गति ध्वनि की गति से तेज हो जाती है तब बहुत जोर से धमाका होता है। इसे सॉनिक बूम कहा जाता है। धमाके की आवाज बम जैसी ही होती है और दूर तक सुनाई देती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग