3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन आते ही बदलना पड़ता है प्लेटफॉर्म, होता है नियमों का उल्लंघन

कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के कुछ मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफार्म बदलना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 4 Jun 2018, 10:09 PM IST

passengers crossing railway line

passengers crossing railway line

केसरीसिंहपुर.

कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के कुछ मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफार्म बदलना पड़ता है। यह सिलसिला कई दिन से चल रहा है। ऐसे में ट्रेन पकडऩे की जद्दोजहद के बीच बड़ा हादसा पेश आ सकता है। यात्री मजबूरन रेलवे के नियमों का उल्लंघन करते हैं। दरअसल यहां के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म ऊंचा उठाने का कार्य चल रहा है। जो पिछले कई दिन से जारी है, इस कारण ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक की बजाय दो नंबर प्लेटफार्म पर आती है।

हैरानी की बात यह है कि जब यात्री प्लेटफार्म पर आते हैं, तब तक पता नहीं होता कि ट्रेन दो नंबर प्लेटफार्म पर आएगी। ट्रेन आने के कुछ मिनट पहले ही जब यह बात पता चलती है तो यात्री अपना सामान लेकर रेलवे लाइनों के ऊपर से ही दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं, जो काफी जोखिम भरा होता है। बच्चों व वृद्ध यात्रियों को बेहद परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि ये समस्या कई दिन से जारी है।

नियमानुसार रेलवे लाइनों को पार करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें जुर्माने का प्रावधान है पर रेलवे इस पर गौर नहीं कर रहा और यात्रियों के पास कोई और विकल्प भी नहीं है। ऐसे में रोज नियम तोड़ा जाता है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले सुशील, रमेश, जगसीर सिंह आदि ने बताया कि रेलवे को एनाउंस करना चाहिए। वो भी गाड़ी आने से पहले ताकि यात्रियों को असुविधा नहीं हो। वहीं अन्य रेलवे स्टेशनों की तरह यहां भी फुट ओवरब्रिज शीघ्र बनाया जाना चाहिए।

इसकी यहां स्वीकृति मिलने की बात कही जा रही है। यात्रियों के अलावा अन्य लोगों को लाइन पार रोजाना करनी पड़ती है। इस संबंध में यहां के स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि ट्रेन आने से पहले ही यात्रियों को प्लेटफार्म के बारे में बता दिया जाता है। इसमे और प्रयास किए जाएंगे। यहां निर्माण कार्य के चलते कुछ दिनों की परेशानी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़