2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, घूस में मांगे थे 1 लाख रुपए

ACB Action In Sriganganagar: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने रिड़मलसर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
ACB action in Sriganganagar

कार्रवाई करती टीम। फोटो- पत्रिका

श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिड़मलसर क्षेत्र में तैनात एक राजस्व पटवारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी संयुक्त खाते के विभाजन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले परिवादी से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह वीडियो भी देखें

एसीबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंकुश कुमार (31) निवासी 8 ईईए, तहसील पदमपुर है, जो वर्तमान में पटवार हल्का 68 एलएनपी, रिड़मलसर में कार्यरत है। परिवादी सुखदेव सिंह ने ब्यूरो को शिकायत देकर बताया था कि चक 68 एलएनपी स्थित मुरब्बा संख्या 35 के संयुक्त खाते का खाता विभाजन कराने के लिए पटवारी उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद स्पेशल यूनिट बीकानेर ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। निर्धारित रणनीति के तहत परिवादी को आरोपी के संपर्क में भेजा गया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए स्वीकार किए, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक इन्द्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी एसीबी ने श्रीगंगानगर जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान नई मंडी घड़साना थाने में तैनात उप निरीक्षक रामेश्वरलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वह एक प्रकरण में एफआर लगाने के बदले 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और रिश्वत लेते समय उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त निगरानी और सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग