
फोटो: पत्रिका
Rajasthan Crime News: श्रीगंगानगर में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने शहर के 3 होटलों पर बुलडोजर चला दिया। इन तीन होटलों में 13 साल की बालिका के साथ होटल मैनेजरों ने दुष्कर्म कराया था। पुलिस ने चहल चौक के पास होटल सफायर, हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल जॉय इन और बीरबल चौक पर होटल ड्रीम जिसे खुंगर होटल भी कहते है, इन तीनों होटलों पर बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक कार्रवाई की। करीब 1 घंटे में जेसीबी मशीन और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से इन्हें ध्वस्त कर दिया। तीनों होटल प्रशासन की बिना अनुमति से संचालित हो रहे थे।
इन होटलों पर कब्जे की कार्रवाई में एडिशनल एसपी दीपक कुमार शर्मा, सीओ सिटी विष्णु खत्री, एसडीएम नयन गौतम, कोतवाली सीआई पृथ्वीपाल सिंह के अलावा करीब साठ से अधिक पुलिस कार्मिकों का जाब्ता तैनात रहा। वहीं नगर परिषद और यूआइटी के अभियंताओं की टीम भी मौजूद रही।
13 साल की बालिका ग्रामीण क्षेत्र से 18 जून को घर से लापता हो गई थी। पुलिस के पास सूचना मिलने के बाद ये बालिका 22 जून को हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर होटल में बुरी हालत में मिली। सदर सीआई सुभाषचन्द्र ने उसी समय पीड़िता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। वहीं महिला थाना की एसएचओ कलावती चौधरी ने इस पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया।
पीड़िता के अनुसार उसने सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए जिला मुख्यालय से करीब सवा सौ किमी दूर पहुंची। वहां उसके दोस्त ने अपने घर ले जाने की बजाय किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से उसे वापस श्रीगंगानगर आने वाली बस में बिठा दिया। यहां पहुंची तब तक रात हो चुकी है ऐसे में अपने साथ हुए इस शोषण को लेकर घर लौटने की बजाय उसने बस स्टैंड पर रिक्शा चालक से मदद मांगी।
रिक्शा चालक उसे श्रीगंगानगर शहर के हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल में ले गया और वहां मैनेजर से कहकर बालिका को ठहराने की व्यवस्था करवाई। जिसके बाद होटल में बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ। ये सिलसिला 18 से 21 जून तक चला। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम्स अगेंस्ट वूमेन सैल के सीओ कैलाशदान देथा को दी गई। जांच अधिकारी ने रवीन्द्र पथ पर बीरबल चोक पर स्थित होटल ड्रीम, हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित होटल जॉय इन, चहल चौक स्थित सफायर होटल के मैनेजरों वहां काम करने वाले कार्मिकों और ग्राहकों की धरपकड़ की। अब तक कुल 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Updated on:
01 Jul 2026 12:16 pm
Published on:
01 Jul 2026 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
