5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कप्तान ने किया श्रीबिजयनगर पुलिस थाने का निरीक्षण

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Police station inspection

पुलिस कप्तान ने किया पुलिस थाने का निरक्षण

-पुलिस कर्मियों को अपराध पर नियंत्रण व आमजन में विश्वास बनाने पर जोर दिया

श्रीबिजयनगर.पुलिस कप्तान हेमन्त शर्मा ने रविवार शाम को पुलिस थाना श्रीबिजयनगर का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान हेमन्त शर्मा ने रविवार शाम पांच बजे पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस कप्तान ने पुलिस थाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को अपराध पर नियंत्रण व आमजन में विश्वास बनाने पर जोर दिया।

पुलिस कर्मियों से अपने सुझाव भी सुने जिससे पुलिस अपने कार्य मे और भी सफल हो। पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि परिवादी का प्राथना पत्र अति शीघ्र दर्ज करना चाहिए । अगर परिवाद झूठा पाया जाता है तो पुलिस द्वारा झूठा परीवाद देने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज करना चाहिए और उस मामले को फ्लोअप भी करना चाहिए ।

जिससे झूठे मामले दर्ज करवाने वालों की संख्या कम होगी व पुलिस और न्यायालय के समय की बचत होगी। इस दौरान एएसपी भरतराज,डीवाईएसपी आनन्द प्रकाश स्वामी, थानाधिकारी फूलचंद शर्मा मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग