5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
student union

कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

श्रीगंगानगर.

कॉलेज छात्र संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ। इसके लिए सुबह से ही विद्याथिज़्यों की गतिविधियां नजर आने लगी। सुबह साढ़े छह बजे से ही कॉलेजों में स्टाफ पहुुंच गया। कॉलेजों के बाहर विद्याथिज़्यों को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई।


शहर की सेठ जीएल बिहाणी एसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर विशेष व्यवस्थाएं की गई। विद्याथिज़्यों के प्रवेश के समय उनके परिचयपत्र जांचे गए। यही स्थिति डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय विधि महाविद्यालय सहित विभिन्न कॉलेजों में रही। यहां कॉलेज स्टाफ को विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए तैनात किया गया।

पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे विद्याथिज़्यों के परिचयपत्र की जांच के साथ उन्हें मतदान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। जहां एक ओर मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी थी वहीं उम्मीदवारों के समथज़्क अपने प्रत्याशियों के समथज़्न में वोट मांगने में व्यस्त रहे। इन लोगों ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्रों तक लाने के लिए व्यवस्थाएं कीं।


सुबह मतदान की गति धीमी रही। तीन हजार से अधिक मतदाताओं वाले डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह नौ बजे तक करीब दो सौ वोट डाले जा चुके थे, जबकि चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में इसी अवधि के दौरान करीब सौ छात्राओं ने मतदान किया। श्री गुरुनानक खालसा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे तक केवल 126 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

सुबह पौने नौ बजे तक सेठ जी एल बिहाणी एसडी कॉलेज में 80, एसडी विधि महाविद्यालय में बीस तथा डॉ.राधाकृष्णन कन्या महाविद्यालय में 51 विद्याथिज़्यों ने मताधिकार का उपयोग किया। अधिकांश केंद्रों के आसपास प्रत्याशियों के समथज़्कों ने डेरा डाला हुआ था। ये मतदान केंद्र की ओर बढऩे वाले विद्याथिज़्यों से अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग