5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस का उल्लास जोरों पर, विद्यार्थी कर रहे अभ्यास

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
republic day

गणतंत्र दिवस का उल्लास जोरों पर, विद्यार्थी कर रहे अभ्यास

अनूपगढ़.

गणतंत्र दिवस का उल्लास इन दिनों शहर में सिर चढकऱ बोल रहा है। कस्बे में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैयारियां की जा रही है। यहां शिक्षक देवीलाल और चंद्रिका माहेश्वरी के निर्देशन में विद्यार्थियों को परेड का अभ्यास करवाया जा रहा है। बैंड की धुन पर उन्हें मुख्य समारोह के लिए तैयारी करवाई जा रही है। थोड़ी भी त्रुटि होने पर विद्यार्थियों को उनकी कमियां बताकर इन्हें दूर करने के लिए कहा जा रहा है।

परेड के दौरान उन्हें कई तरह के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से एक बजे तक इन विद्यार्थियों को यहां अभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होंने आयोजन का पूर्वाभ्यास कर कमियां दूर करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं कस्बे के मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दस स्कूलों के करीब तीन सौ से अधिक विद्यार्थी परेड और व्यायाम आदि में भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग