11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर किसी के लिए करें खुशियों की दुआ…आप पर प्रभु कृपा स्वत: होना तय!

श्रीकरणपुर के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आयोजन, स्वर्णिम प्रकाश भवन का उद्घाटन

2 min read
Google source verification
हर किसी के लिए करें खुशियों की दुआ...आप पर प्रभु कृपा स्वत: होना तय!

श्रीकरणपुर. ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते ब्रह्मकुमारी बहन विजय दीदी। -पत्रिका

श्रीकरणपुर. हर किसी के लिए खुशियों, प्रसन्नता व स्वास्थ्य की दुआ कीजिए। आप पर प्रभु कृपा स्वत: होनी निश्चित है। ब्रह्मकुमारी विजय दीदी ने यह बात रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में ब्रह्मकुमारीज स्वर्णिम प्रकाश भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर हुए कार्यक्रम कही।

स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुआओं से बड़ी कोई औषधि नहीं है। जिसमें दुआ देने की शक्ति है वह दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति है। उन्होंने एक प्रसंग के माध्यम से बताया कि मन, वचन और कर्म से प्रभु को समर्पित होकर सभी को सुख देने का भाव रखें। क्यों कि जैसा हम दूसरों को देंगे वैसा ही हमारे पास लौटकर आएगा। इसमें चाहे सम्मान हो या अपमान, धोखा हो या विश्वास और निंदा हो या प्रशंसा। वहीं, मंचासीन बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि जीवन का आनंद उठाने के लिए सकारात्मक सोच होनी जरूरी है। यहां तक कि अवगुणी व्यक्ति में कोई ना कोई गुण अवश्य होता है। उन्होंने आध्यात्मिक व आंतरिक शक्ति को उजागर करने के लिए राजयोग (ध्यान) को महत्वपूर्ण बताया। पदमपुर आश्रम से आई बीके वंदना दीदी ने मंच संचालन किया।

नृत्य ने माेहा मन

कार्यक्रम के दौरान कई ब्रह्मकुमारीज व बच्चों ने नृत्य कार्यक्रम भी पेश किए। इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सरिता बहन ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत पेश किया। स्थानीय आश्रम से जुड़ी ब्रह्मकुमारीज शीतल दीदी व करुणा दीदी के अलावा मंचासीन विशिष्ट अतिथि श्रीगोशाला के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, पेंशनर समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण गहलोत, संरक्षक बलदेव सैन व स्वर्गाश्रम गोशाला के अध्यक्ष खेमचंद गोयल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन व अन्य अतिथियों को स्मृति-चिह्न दिए गए। कार्यक्रम में स्थानीय के अलावा श्रीगंगानगर, पदमपुर, केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर, सादुलशहर व रायसिंहनगर से भी काफी अनुयायी पहुंचे। स्थानीय ब्रह्मकुमारीज आश्रम से जुड़े बीके रमेश लखीसराणी, बीके सूर्य प्रकाश, बीके रमेश गजरा, बीके खान चंद, बीके चेला राम, बीके जगदीश कुमार, बीके राजेश कुमार सहित आश्रम से जुड़े सभी सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग