5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोपाष्टमी पर निकली शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Procession

गोपाष्टमी पर निकली शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा

श्रीकरणपुर.

गोपाष्टमी पर शुक्रवार को स्वर्गाश्रम स्थित गोशाला की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा मुख्य बाजार सहित अन्य मार्गों से होकर निकली। इसमें राधा-कृष्ण की सचेतन झांकी सजाई गई।

गायक गोपालमोहन भारद्वाज ने भजन पेश किए। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में वाहन भी शोभायात्रा में शामिल हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। इससे पहले गोशाला में यज्ञ व गोमाता की पूजा अर्चना की गई। गोशाला अध्यक्ष खेमचंद गोयल, समिति पदाधिकारी डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, प्राचार्य डॉ.बीएल पटेल, सुरजीत सिंह, अशोक सिंगला, संदीप गोयल व दुलीचंद मित्तल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। लोगों ने गोशाला के लिए श्रद्धानुसार दान भी किया। पूरा दिन गोशाला में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

रात को गोशाला में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य सूरजभान राठौड़ के नेतृत्व में गोशाला में गायों की पूजा अर्चना की।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग