4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्रों में उकेरे देशभक्ति के रंग

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
drawing

चित्रों में उकेरे देशभक्ति के रंग


नग्गी दिवस के उपलक्ष्य में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, सेना और भाविप का आयोजन
श्रीकरणपुर. नग्गी दिवस के उपलक्ष्य में सेना व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अरोड़वंश धर्मशाला में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। साधुवाली छावनी से आए कुमाउं रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश लड्ढा ने बताया कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग वर्गों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कस्बे सहित आसपास गांवों से कुल 157 प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने देशभक्ति, स्वच्छता, पानी बचाओ, पर्यावरण बचाओ व अन्य सामाजिक विषयों पर चित्र बनाए।

प्रत्येक वर्ग में अव्वल तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के संचालन में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी संदीप गोयल, सचिव दिनेश सती, कायक्रम प्रभारी मुकेश यादव, पार्षद राजेन्द्र भादू, राजकुमार नागपाल, आशीष, अजय छाबड़ा, दिनेश डोडा व पालिका उपाध्यक्ष श्यामसुंदर कंबोज आदि ने सहयोग किया। कर्नल लड्ढा ने बताया कि को गुरुवार को कस्बे में विजय रैली निकाली जाएगी। वहीं मुख्य कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर को गांव नग्गी के अलावा स्वर्गाश्रम स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह होगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग