7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृतक के परिजनों व पुलिस में झड़प, पुलिस का बलप्रयोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
nagaur

संसाधनों के अभाव

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर).
बुधवार रात को तहसील क्षेत्र के चक 87 जीबी के पास मुख्य रोड पर एक निजी बस की चपेट में आने से चक छह एमएसआर के प्रेमकुमार नामक युवक की मौत के मामले में गुरुवार को यहां सरकारी अस्पताल में मृतक के परिजनों एवं उनके साथ आए लगभग 40-50 लोगों ने टक्कर मारने वाली बस के संचालक को गिरफ्तार करने और सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग रखते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। वे लोग अस्पताल में ही धरना लगाकर बैठ गए। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनूपगढ़ के अलावा रामसिंहपुर, घड़साना तथा रावला पुलिस थाने से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुला लिया।

Read more: भामाशाह स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी का मामला, डोर टू डोर जाकर लिए जाएंगे मरीजों के बयान

पुलिस व प्रशासन ने वार्ता कर जिला कलक्टर से 50 हजार रुपए की सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। परंतु धरनार्थी पांच लाख मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान सोमाराम भाट से पेट्रोल भरी प्लास्टिक की बोतल देखकर पुलिस ने उसे जब्त करना चाहा तो सोमा की पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्नोई के साथ तीखी तकरार हुई। धक्का-मुक्की हो जाने से मामला तूल पकड़ गया।

Read more : घर में बनी डिग्गी में डूबने से मां बेटे की हुई मौत, खेत से लौटा पति तो देखकर रह गया दंग

इस पर पुलिस ने धरनाॢथयों को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसी दौरान धरनार्थियों में से किसी ने पुलिस थाना घड़साना के सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष चहल को ईंट से सिर में चोट दे मारी तथा पुलिस थाना रामङ्क्षसहपुर के सिपाही बलराज को भी चोट मारी। इस पर पुलिस ने लाठीवार करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में सोमा सहित आधा दर्जन धरनाॢथयों को हिरासत में ले लिया।

Read more : खबर छपते ही जिला प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट, पीएमओ ने भेजा जवाब

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग