
पुल के निर्माण के चलते रेल सेवाएं प्रभावित
श्रीगंगानगर.
रेलवे प्रशासन की ओर से उत्तर रेलवे के फिरोजपुर एवं मुरादाबाद मंडल पर एलएचएस सीमित ऊंचाई के पुल एवं आरसीसी बॉक्स लोन्चिग के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खंड की रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि फिरोजपुर यार्ड में एलएचएस कार्य के कारण मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं ब्लॉक कार्य के तहत गाड़ी संख्या 19223 अहमदाबाद.जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 जून को अहमदाबाद से रवाना होने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग भटिण्डा-धुरी-लुधियाना-जालन्धर सिटी होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 जून 2018 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालन्धर सिटी-लुधियाना-धुरी-भटिण्डा होकर संचालित होगी।
खोजेवाला- जालन्धर कैन्ट के मध्य आरसीसी बॉक्स बदलने के कार्य के कारण मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 जून को अहमदाबाद से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर-लुधियाना-जालन्धर कैन्ट होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 01 जुलाई 2018 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालन्धर कैन्ट-लुधियाना-फिरोजपुर होकर संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि लक्सर-ऐथल रेलखण्ड के मध्य एलएचएस के कार्य के कारण आंशिक रद्द रेलसेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 21 जून एवं 28 जून को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला कैन्ट स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा अम्बाला-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 21 जून एवं 28 जून को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला कैन्ट स्टेशन से संचालित होगी।
अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस 20 जून एवं 27 जून को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा मेरठ सिटी जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मेरठ सिटी-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Published on:
21 Jun 2018 09:18 am
