रेलवे की नई व्यवस्था के अनुसार, अब वेटिंग टिकट धारक यात्री स्लीपर और एसी कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। यह नियम पहले केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू था, लेकिन अब इसे ऑफलाइन टिकट पर भी लागू कर दिया गया। पहले ऑफलाइन टिकट बुकिंग में वेटिंग क्लियर नहीं होती थी तो यात्री को संबंधित कोच में यात्रा की अनुमति मिलती थी, लेकिन नई नीति के बाद वेटिंग में टिकट कैंसिल कराना ही एक विकल्प है।