
वहीं अलवर जिले में भी मौसम का रुख बदल गया और करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के कई पोल व तार टूट गए। इससे कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में मानसून के जाते-जाते अचानक एक बार फिर मौसम ने करवट ली और प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

श्रीगंगानगर जिले में तेज अंधड़ के साथ बरसात शुरू हुई। बिन मौसम हो रही बरसात ने किसान और व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर में अचानक तेज हवा और बरसात पाकिस्तान यानी पश्चिम दिशा की तरफ से आई है। वहीं हवा काफी तेज रफ्तार आगे बढ़ रही है इससे हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में भी फसलों के नुकसान की आशंका है।
