4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलियों में भरा बरसाती पानी, ग्रामीण परेशान

क्षेत्रवासी लम्बे समय से गर्मी, उमस व धूल के गुबार से निजात के लिए इन्द्र देवता से अच्छी बरसात की प्रार्थना कर रहे थे।
2 min read
Google source verification
rain water

rain

सादुलशहर.

क्षेत्रवासी लम्बे समय से गर्मी, उमस व धूल के गुबार से निजात के लिए इन्द्र देवता से अच्छी बरसात की प्रार्थना कर रहे थे। रविवार को हुई बरसात से जहां आमजन के चेहरे खिले, वहीं गांव कालवासिया में यह बरसात प्रशासन की लापरवाही से परेशानी का सबब बन गई। गांव में जोहड़ व गौरव पथ की दूसरी ओर गलियां निकासी नहीं होने के कारण तालाब का रूप धारण कर गई तथा घरों में पानी भर गया तथा सामान भी पानी में तैरने लगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से गौरव पथ का निर्माण करवाया गया था। गांव के जितेन्द्र शर्मा, वार्ड पंच सुमित्रा शर्मा आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर नौ की गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बरसात से ही गलियां तालाब का रूप धारण कर लेती हैं। रविवार को हुई बरसात से गलियों व घरों में पानी घुस गया, जिससे आवागमन ठप होकर रह गया।

जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि गांव में गत दिनों गौरव पथ का निर्माण करवाया गया था, जो गलियों के लेवल से काफी ऊंचा है तथा पूर्व में इन गलियों का पानी गौरव पथ के दूसरी ओर बने जोहड़ में चला जाता था, लेकिन गौरव पथ निर्माण के समय इन गलियों का पानी सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

ग्राम विकास अधिकारी सहीराम बिश्रोई ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को गांव की गलियों में पम्प लगवाकर पानी निकलवाया जा रहा है। इसके अलावा समस्या के स्थायी समाधान के लिए गलियों में मिट्टी भर्ती व पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग