6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्याख्याता परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन श्रीगंगानगर

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
demand

व्याख्याता परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन श्रीगंगानगर

स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर को अभ्यार्थियों की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में प्रदेशन किया और सीए के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अभ्यार्थियों की ओर से जमकर नारेबाजी की गई।
अभ्यर्थियों की ओर से सीएम के नाम जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में अवगत कराया है कि स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 15 से 23 जनवरी तक प्रस्तावित है। वहीं द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के लिए परीक्षा दो नवंबर को समाप्त हुई है। यह परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों में से अस्सी फीसदी व्याख्याता की परीक्षा भी देंगे। इस कारण पंद्रह जनवरी को प्रस्तावित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यार्थियों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। जबकि दोनों परीक्षा के पाठ्यक्रम में सौ फीसदी अंतर है। पूर्व सरकार की ओर से छह माह में 18 विभागों में भर्ती निकालकर बेरोजगारों के साथ बेरोजगारों से कुठाराघात किया गया है। इन मांगों को लेकर अभ्यार्थियों ने कलक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन देने वालों में रविन्द्र सिंह, सुखराम सिंह, सुमन, आनंद, मिरनदीप कौर, सतनाम बिश्नोई, अजय कुमार, ममता, भावना, मोहित शर्मा, बलवंत सिंह, विक्रम, राजेश सहित अन्य अभ्यर्थी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग