5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : स्कूल में पढ़ाई के लिए आने-जाने का विद्यार्थियों को मिलेगा किराया, जानें क्या है ये योजना

Rajasthan News : घर से स्कूल एक से पांच किलोमीटर की दूरी पर है तो विद्यार्थियों को पैदल जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट वाउचर दिए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

Rajasthan News : घर से स्कूल एक से पांच किलोमीटर की दूरी पर है तो विद्यार्थियों को पैदल जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट वाउचर दिए जाएंगे। इसके तहत एक से पांच किलोमीटर की दूरी तक 10 से 20 रुपए रोजाना मिलेंगे। इसमें कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को साल के 3 हजार व कक्षा नवमीं से दसवीं तक की बालिकाओं को 5400 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि विद्यार्थी के स्कूल में उपिस्थत रहने के दिन के हिसाब से दी जानी है।

इनको मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे बालक-बालिकाएं जिनके निवास स्थान के 1 किमी की परिधि में कोई राजकीय प्राथमिक स्कूल नहीं है। उनको एक किमी से अधिक दूरी तय कर स्कूल जाना पड़ता है। कक्षा छह से आठवीं तक के ऐसे बालक-बालिकाएं जिनके निवास से दो किमी की परिधि में उच्च प्राथमिक स्कूल नहीं है। इसके साथ ही मॉडल स्कूल की उसी पंचायत समिति कक्षा छह से आठवीं तक की बालिकाएं, जिनके घर से स्कूल दो किमी से अधिक दूरी पर है, उनको योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा नौ व दस में अध्ययन करने वाले ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं जिनके घर से स्कूल पांच किमी से अधिक दूरी पर हैं। मॉडल स्कूल की उसी पंचायत समिति की कक्षा नवमीं व दसवीं की बालिकाएं जिनके निवास से स्कूल पांच किमी से अधिक दूर है, उनको भी ट्रांसपोर्ट वाउचर की राशि मिलेगी।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी ये बड़ी सौगात! भजनलाल सरकार आज करेगी घोषणा

कक्षा ग्यारवीं व बारहवीं की बालिकाओं के लिए समग्र शिक्षा की कार्य योजना में सत्र 2024-25 के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का प्रावधान स्वीकृत नहीं किया गया है। जिन बालिकाओं के पास साइकिल व स्कूटी हैं, उनको भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
अरविंद्र सिंह, एडीपीसी, समग्र शिक्षा,श्रीगंगानगर

कक्षा एक से पांच तक के बालक-बालिका, जिनका घर स्कूल से एक किमी से अधिक दूरी पर है : 10 रुपए

कक्षा छह से आठ तक के बालक-बालिका, जिनका घर स्कूल से दो किमी से अधिक दूरी पर है : 15 रुपए

कक्षा छह से आठ तक स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कल की बालिकाएं जिनका घर दो किमी की दूरी पर है : 15 रुपए

कक्षा नवमीं व दसवीं की वे बालिकाएं जिनका घर स्कूल से पांच किमी की दूरी पर है : 20 रुपए

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की बालिकाएं जिनका घर स्कूल से पांच किमी की दूरी पर है : 20 रुपए

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब भू माफियाओं पर कसेगी नकेल, भजनलाल सरकार करने जा रही ये बड़ा काम