6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 साल से जिन लोगों ने राज किया उन्होंने काम नहीं किया, हमने काम रुकने नहीं दिया— राजे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Raje attacks congress from Sri ganganagar during gaurav yatra

Raje attacks congress from Sri ganganagar during gaurav yatra

रायसिंहनगर/ श्रीगंगानगर। राजस्थान गौरव यात्रा के तहत शुक्रवार को प्रदेश की सीएम वसुंधरा राजे श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर पहुंची। यहां सीएम ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, हम बोलते हैं वो करते हैं। कभी झूठ नहीं बोलते हैं। रायसिंह नगर में 78 में से 51 ग्राम पंचायतों के गौरव पथ बन गए हैं। 50 साल से जिन लोगों ने राज किया उन्होंने काम नहीं किया। हमने काम रुकने नहीं दिया।
श्रीगंगानगर जिले में सादुलशहर से संगरिया, अबोहर, सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ तक रोड पर 2700 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया। हमने बिजली, पानी, रोड के लिए धन की कमी पेश नहीं की। 38 करोड़ की जलदाय योजना लाए।
20 करोड़ से दो चरणों में पंजाब से आने वाला पानी साफ होगा। जलयंत्र से पानी साफ किया जाएगा। हम बच्चियों से रेप मामले में फांसी की सजा का प्रावधान लाए।


सामने आया मोदी का झूठ
इसी के उलट श्रीगंगानगर में ही शुक्रवार को पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पहुंचे। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल मामले में देश हित दांव पर लगाया गया है। अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है। केंद्र सरकार की कम्पनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दरकिनार किया गया।

बादल के अनुसार झूठ पकड़े जाने के बाद मोदी सरकार पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटी है। वित्त मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राफेल लड़ाकू विमान के मामले में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 100 जगह प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। इसे चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। कानून, जनता एवं भगवान की अदालत में मोदी को जवाब देना होगा। राज्यों में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां भी भ्रष्टाचार हुआ है। जात-बिरादरी एवं नस्ल के नाम पर बांटने का काम भाजपा ने किया है। जीएसटी एवं नोटबंदी का परिणाम भी जनता के सामने है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संतोष सहारण एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी राजीव अरोड़ा भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नमिता सेठी ने फिरोजपुर फीडर के निर्माण के संबंध में बादल को ज्ञापन दिया और डीपी तैयार कर नहर का जीर्णोद्धार करवाने की मांग की।


बोले बादल, प्यार से ले लो जान
पंजाब के वित्त मंत्री बादल ने राजस्थान के हिस्से का पूरा पानी नहीं देने और इस संबंध में आंकड़े रखने पर पत्रकारों से कहा कि प्यार से भले ही जान ले लो लेकिन कानून न बताया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब ने किसी का हक नहीं मारा है, राजस्थान को पूरा पानी दिया जाता है। पंजाब को छोटा भाई बताते हुए बादल ने कहा कि राजस्थान के लोग प्यार करने वाले हैं तो पंजाबियों को भी मोहब्बत निभानी आती है।


दूषित पानी का होगा समाधान पंजाब से आने वाले दूषित पानी संबंधी सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह समस्या राजस्थान के अलावा उनके राज्य की भी है। मार्च, 2019 तक इस समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। नहर में रासायनिक अपशिष्ट डालने वालों पर सख्ती की जाएगी। जो निर्धारित अवधि में इस पर रोक नहीं लगाएगा, उनकी फैक्ट्रियां बंद कर दी जाएगी। पंजाब सरकार दूषित पानी की वजह से बिगड़ती सेहत के प्रति गम्भीर है और इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग