5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगरकीर्तन

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar/
less than 1 minute read
Google source verification
Religious

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगरकीर्तन

अनूपगढ़.

कस्बे के वार्ड बीस स्थित गुरुद्वारा गोबिंद सिंह धाम की ओर से प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में नगरकीर्तन का आयोजन किया गया। नगरकीर्तन में बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन, कार, जीप और ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वार्ड बीस से शुरु नगर कीर्तन मिस्त्री मार्केट, धानमंडी, बीकानेर रोड, कनॉट पैलेस चौक सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए देर शाम गुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन में रागी जत्था राजा ङ्क्षसह सफरी ने गुरु की महिमा का गान किया।

गुरुद्वारा कमेटी के पाठी सुखदेव ङ्क्षसह ने बताया कि गुरुद्वारे में प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में तैयारियां जोरों पर है। पिछले 15 दिन से लगातार प्रभात फेरी निकालने के बाद तीन जनवरी को अखंड़ पाठ रखा गया है। इसका भोग पांच जनवरी को पड़ेगा। उन्हंोने बताया कि इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। शनिवार को शबद कीर्तन होगा।


नगर कीर्तन के दौरान हरचरण ङ्क्षसह, निर्मल सिंह, सरजीत ङ्क्षसह, जोगा ङ्क्षसह, गुरमीत ङ्क्षसह, जसकरण ङ्क्षसह, गोविंद मान सहित इलाके के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग