5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूंजा गुरु महिमा का गान

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Religious

गूंजा गुरु महिमा का गान

-गुरु गोबिंदसिंह जयंती पर अनूपगढ़ में हुए आयोजन

अनूपगढ़.

गुरु महिमा का गान करते रागी जत्थे। फिजां में गूंजते बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे, श्रद्धापूर्वक शबद कीर्तन सुनते लोग और लंगर सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटे सेवादार। कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा में शनिवार को कुछ ऐसा ही माहौल था। मौका था गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में यहां हुएआयोजन का। इसमें विभिन्न रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। रामा मंडी से आए भाई गुरनाम सिंह ने शबद गायन किया। गुरुओं के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गुरबचन सिंह ने सिख इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।

प्रदर्शनी में दिखी सिख परम्परा
बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी लगाकर सिख इतिहास की जानकारी दी। सिख समुदाय की ओर से बच्चों को कलाकृतियों के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग