4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम विवाह के प्रसंग में उमड़ा उत्साह

अनूपगढ़.
less than 1 minute read
Google source verification
Religious programme

श्रीराम विवाह के प्रसंग में उमड़ा उत्साह

कस्बे की श्री हरिओम गोशाला समिति, प्रभात फेरी मंडल़, श्री राधे गोविन्द मंदिर महिला मंडल , ब्रहमधाम भजन-कीर्तन मंडली तथा श्रीराम नाम बैंक के संयुक्त तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार को राम विवाह कथा का वाचन किया गया। कथा का दौरान लोगो का उत्साह देखते ही बनता था। एक ओर भक्ति भाव में भजनों का आनंद ले रहे थे वही सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे थे ।

इस अवसर पर कथावाचक शिवबली चौबे महाराज ने राम विवाह तथा उससे पूर्व श्रीराम के आहिल्या का उद्धार करने की कथा का वाचन किया। कथा के दौरान संगीतमय भजनो की प्रस्तुतियां हुईं तथा सचेतन झांकियां सजाई गई।सेवादार पवन मित्रुका,वेद प्रकाश बलाना,सोहनलाल नागपाल, संजय सिद्धमुखिया, सुनील मिश्रा, बंसीलाल सारस्वत तथा महेन्द्र पूनिया सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। आयोजनकर्ता सेवादारों ने बताया कि श्रीराम कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह पांच बजे से साढ़े छह बजे तक प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग