5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Religious

नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा

श्रीकरणपुर में गुरु गोबिंदसिंह जयंती के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

श्रीकरणपुर.

गुरु गोबिंदसिंह जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को कस्बे में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पालकी में सजे श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन किए।
नगर कीर्तन के दौरान बाबा बंदासिंह बहादुर गतका पार्टी ने साहसिक करतब दिखाए। कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकले नगर कीर्तन का अरोड़वंश गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, गुरुद्वारा नानक दरबार और श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया गया।


सेवादार जगतार सिंह व प्रदीपसिंह अश्क ने बताया कि रविवार को अखंड पाठ भोग के बाद सुबह 11 बजे दीवान सजाया जाएगा। इसमें ढाडी जत्था भाई जसविंद्रसिंह जोश, रणवीरकौर खालसा, भाई गुरविंद्र सिंह और भाई गुरमीतपालसिंह गुरु महिमा का गान करेंगे। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। सेवादार जसपालसिंह बबला, जसविंद्रसिंह जस्सा, रिपुदमनसिंह छाबड़ा, गुरप्रीतसिंह चहल आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग