5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 बीबी में एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
repolling

18 बीबी में एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान आज

18 बीबी में एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान आज
- मतदान दल हुए रवाना
श्रीगंगानगर. विधानसभा आम चुनाव के दौरान 7 दिसम्बर 2018 को हुए मतदान के बाद करणपुर विधानसभ क्षेत्र के गांव 18 बीबी में एक मतदान केन्द्र में सोमवार को पुनर्मतदान होगा।

जिला निवार्चन अधिकारी ज्ञानाराम ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 18 बीबी में मतदान केन्द्र संख्या 163 में पुनर्मतदान के लिए एक मतदान दल सुरक्षा बलों के साथ रवाना किया गया है। एक मतदान दल को रिजर्व रखा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा।

मतदानकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आरएसी की एक टुकड़ी भेजी गई है। इसके अलावा मतदान से पहले सोमवार को वहां अतिरिक्त जाब्ता और भेजा जाएगा।

आसपास के थानों पुलिस इलाके में गश्त करेगी और अधिकारी पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 बीबी गांव में मतदान केन्द्र संख्या 163 में पुनर्मतदान होने के कारण 10 दिसम्बर को संबंधित क्षेत्र में सुखा दिवस रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग