
सेवानिवृत पटवारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अपाहित बेटे के कारण डिप्रेशन में था
श्रीगंगानगर. सदर थाना इलाके में रामदेव कॉलोनी में मंगलवार शाम को एक सेवानिवृत पटवारी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जो अपने अपाहिज बेटे के कारण डिप्रेशन में रहता था।
प्रशिक्षु आईपीएस हितिका वासल ने बताया कि रामदेव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत पटवारी मूलचंद अपनी पत्नी व एक अपाहिज बेटे के साथ मकान में रह रहा था। जो अपने अपाहित पुत्र को देखकर डिप्रेशन में रहता था। मंगलवार शाम को तीनों जने घर में थे।
जहां से सेवानिवृत पटवारी ने अपनी पत्नी को मंदिर भेज दिया था और अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी जब मंदिर से घर आई तो कमरे में देखा कि उसका पति फंदे पर झूल रहा है। जिसको लेकर घर में कोहराम मच गया। इस दौरान आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को उतरवाकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। मौेके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बेटे के कारण उसके डिप्रेशन में रहने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
10 Apr 2019 12:42 am
Published on:
10 Apr 2019 12:42 am
