5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रोले और ट्रैक्टर में हुई टक्कर, एक की मौत, परिवार में पसरा मातम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

सूरतगढ़. नेशनल हाइवे पर स्थित सूरतगढ़ डिग्री कॉलेज के पास सोमवार रात्रि ट्रोले व ट्रैक्टर ट्रॉली में भिंडत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोला मौके से फरार हो गया।

सिटी पुलिस के अनुसार वार्ड 11 निवासी बृजलाल स्वामी अन्य लोगों के साथ सोमवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सूरतगढ़ की तरफ आ रहा था। इस दौरान सूरतगढ़ पीजी कॉलेज के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मारी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार 10 आरडी निवासी विजय वर्मा (40) पुत्र कृष्णलाल वर्मा की मौत हो गई।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंपा। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बृजलाल स्वामी की रिपोर्ट पर ट्रोले चालक के खिलाफ वाहन को तेज व लापरवाही से चलाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग