26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : ढाई साल से टूटी है मैन रोड, अब सीसी को भी तोड़ रहे

जिले के किसान ट्रैक्टर खराब होते ही अपने मार्केट में पहुंच जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 22 Sep 2017, 9:19 PM IST

road

road

श्रीगंगानगर.

जिले के किसान ट्रैक्टर खराब होते ही अपने मार्केट में पहुंच जाते हैं। एक से एक पारंगत मिस्त्री उनके टै्रक्टर की खराबी दूर कर उसे फिर से दौडऩे लायक बना देते हैं। पर इस मार्केट के लोगों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं। हम बात कर रहे हैं सूरतगढ़ रोड ट्रैक्टर और ऑटो मोबाइल मार्केट की।

चहल चौक को जस्सासिंह मार्ग से रोड को ढाई साल पहले सीवरेज के प्रथम फेज के निर्माण के दौरान तोड़ा गया था। इसे आज तक नहीं बनाया गया। वहीं अब मार्केट की मुख्य सड़क जो करीब तीन साल पहले सीसी बनाई गई थी, उसे भी सीवरेज के दूसरे चरण के तहत तोड़ दिया गया है। यही नहीं मार्केट में सफाई, बिजली-पानी, पट्टा आवंटन, सड़कें, खाली प्लॉट, खुले नाले, बदहाल पार्क, टॉयलेट सहित कोई और समस्याएं भी हैं।


पानी शहर का परेशानी हमें

ट्रैक्टर मार्केट के दो तरफ से बड़े नाले गुजरते हैं। इनमें से एक में जवाहर नगर, चहल चौक की तरफ से पानी आता है। वहीं दूसरे में शिव चौक की तरफ से शहर का पानी आता है। करीब पांच से छह फीट चौड़े ये नाले खुले पड़े हैं। दुकानदार महेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि खुले पड़े इन नालों में आने वाली दुर्गंध के कारण मार्केट में काम करने वाले हर दुकानदार परेशान है।
इन नालों की सफाई के दौरान इनसे निकलने वाली सिल्ट का नाले के पास ही ढेर लगा दिया जाता है। जो आठ-दस दिन में आधी फिर से नालों में ही चली जाती है। कुछ वाहनों के टायर के साथ लगकर मार्केट में आ जाती है।

शाम को जलाते हैं प्लास्टिक
सफाई नहीं होने के कारण दुकानदार अपने स्तर पर ही सफाई करते हैं और शाम को दिन भर में एकत्र होने वाले प्लास्टिक, गत्ते, फिल्टर, ऑयल आदि को जला देते हैं। इनके जलने से उठने वाला धुआं इतना खतरनाक होता है कि सांस लेना दूभर हो जाता है।

समस्याओं के कारण शोरुम हुए स्थानांतरित

मार्केट में समस्याओं के अंबार को देखते हुए यहां से शोरूम स्थानांतरित हो गए। दुकानदारों ने बताया कि टीवीएस, हीरो बाइक के शोरुम थे वहीं स्वराज, जोनडियर आदि ट्रैक्टर के शोरूम थे जो कभी मार्केट में थे। समस्याओं के चलते ये स्थानांतरित हो गए।

यह बोले दुकानदार

अक्सर गुल रहती है बिजली

मार्केट में ट्रांसफार्मर कम क्षमता का होने से बार-बार फ्यूज उड़ता है। इस संबंध में हम कई बार निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
महेंद्र सिंह देवड़ा, दुकानदार।


सब बेहाल हैं

तीन साल पहले काफी प्रयासों से सीसी रोड बनवाई थी। उसे अब सीवरेज निर्माण के लिए तोड़ रहे हैं। मार्केट के तीनों पार्क बदहाल हैं। इन स्थितियों के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है।
-राम नरेश द्विवेदी, अध्यक्ष, ट्रैक्टर एंड ऑटो मोबाइल समिति।

पशुपालकों से दिक्कत
मार्केट के पास ही पशुपालक रहते हैं। सुबह दुकान खोल कर सफाई कर बैठते हैं थोड़ी देर बाद पशुओं के झुंड आते हैं और किए कराए पर पानी फेर देते हैं। मार्केट के तीनों पार्कों की सुध लेने वाला कोई नहीं।

-अनिल अरोड़ा, सचिव, ट्रैक्टर एंड ऑटो मोबाइल समिति।


मालिकाना हक को तरसे

मार्केट में 18 गुणा 40 की दुकानें कटी हुई है। जिन लोगों ने टुकड़ों में दुकानें खरीद ली अब नगर परिषद उन्हें पट्टे जारी नहीं कर रही। इससे दुकानदार मालिकाना हक को तरस रहे हैं।
-मोहन यादव, संयुक्त सचिव, ट्रैक्टर एंड ऑटो मोबाइल समिति।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग