5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज परिचालकों को मिलेगी नई ईटीएम मशीन, टच करते ही बनेगी टिकट

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
Google source verification
Roadways operators will get new ETM machines, tickets will be made aft

रोडवेज परिचालकों को मिलेगी नई ईटीएम मशीन, टच करते ही बनेगी टिकट

श्रीगंगानगर। रोडवेज की अधिकांश बसों में अब ईटीएम अब नाकारा हो गई है। ऐसे में अब नई ईटीएम मशीनों के इस्तेमाल से पुरानी ईटीएम से छुटकारा मिल सकेगा।

राजस्थान रोडवेज प्रबंधन ने इलैक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) के माध्यम से टिकट बनाने का काम शुरू किया था लेकिन जिस कंपनी को यह ठेका दिया गया था उसकी समय अवधि समाप्त होते ही नई कंपनी ने जयपुर डिपो में नई ईटीएम बांटी है। यह मशीन पूर्व की मशीन से भिन्न है।

अब तक चल रही ईटीएम में बटन दबाने के बाद परिचालक को टिकट बनानी पड़ती थी लेकिन नई मशीन एंड्रोड मोबाइल की तर्ज पर तैयार कराई गई है। मोबाइल फोन की तरह टच करते ही यात्री को टिकट मिल जाएगी। इस मशीन में बेटरी बैकअप अधिक बताया जा रहा है, यह बार चार्ज होने के बाद दो दिन तक संचालित रहेगी।

इसके साथ साथ रियायती टिकट के लिए नई ईटीएम में रियायती टिकट की पात्र रखने वाले यात्री का कार्ड जैसे ही अपलोड हुआ तो उसका नम्बर सेव हो जाएगा। इस मशीन में चैकिंग टीम यह देख सकेगी कि कितने रियायती टिकट, कितने महिला टिकट या कितने पुरुष टिकट बनाई गई है।

टिकट का हिसाब किताब उसी समय रोडवेज डिपो में लगे कम्प्यूटर में फीड हो जाएगा। वहीं बार बार हैंग होने जैसे समस्या को भी दूर किया गया है।श्रीगंगानगर डिपो में 197 ईटीएम आएगी श्रीगंगानगर आगार के लिए रोडवेज प्रबंधन ने 197 ईटीएम उपलब्ध कराई थी।

इस आगार की 124 बसों का संचालन किया जा रहा है, प्रत्येक कंडक्टर को ईटीएम से ही यात्री को टिकट बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन ईटीएम के संचालन में कंडक्टरों ने करीब छह महीने का समय उसके ऑपरेट करने में लगा दिया।

जैसे ही इन मशीनो का संचालन शुरू हुआ तो उसकी बैट्ररी बैकअप और बार बार हैंग होने की समस्या आ गई। श्रीगंगानगर आगार में आवंटित 197 में से 30 मशीनें दुरुस्त है बाकि खराब हो चुकी है। इस कारण परिचालकों को फिर से मैनुअल टिकट बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इस बीच राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम श्रीगंगानगर आगार के ट्रैफिक मैनेजर बूटा सिंह ने स्वीकारा कि अब समस्याओं से मिलेगा छुटकारा यह सही है कि पूरे प्रदेश में संचालित रोडवेज बसों में ईटीएम का स्वरूप बदल जाएगा।

ठेका कंपनी ने जयपुर डिपो में नई ईटीएम का ट्रायल शुरू हो चुका है। इस ठेका कंपनी को फरवरी तक पूरे प्रदेश के रोडवेज डिपो में नई ईटीएम वितरित करने और कम्प्यूटरों को बदलने के लिए अधिकृत किया गया है। इस नई पहल से परिचालको को टिकट बनवाने में फायदा हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग