
श्रीगंगानगर. अनूपगढ़ जिले के रावला इलाके के बॉर्डर एरिया के गांव 13 डीओएल के रोशन लाल को बांग्लादेशी महिला हबीबा से प्रेम करना भारी पड़ा। इस कारण उसको पखवाड़े भर तक पुलिस अभिरक्षा में थाने में काटने पड़े। थाने से जब उसको सोमवार को छोड़ा गया तो, उसने राहत की सांस ली।
पुलिस को 5 सितंबर को जानकारी मिली थी कि गांव 13 डीओएल में रोशन पुत्र हरबंस से मिलने एक बांग्लादेशी महिला उम हबीबा आई है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और दोनों को थाने ले आई थी। इसके बाद पुलिस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को सूचित किया गया। पांच से सत्रह सितंबर तक हबीबा व रोशन से पहले थाने में और इसके बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से श्रीगंगानगर में संयुक्त रूप से पूछताछ हुई। इसके बाद मामला गृह विभाग के पास भेज दिया गया। वहां से आदेश आने के बाद उसको 17 सितंबर को बांग्लादेश में पुशबैक करने के लिए रवाना कर दिया जबकि रोशनलाल को पुलिस ने 18 सितंबर को थाने से छोड़ा। पंद्रह दिन तक थाने में रहने के बाद सोमवार को घर पहुंचकर उसने राहत की सांस ली।
बांग्लादेशी महिला को दो दिन पहले गृह विभाग के निर्देश के बाद उसके वतन के लिए रवाना कर दिया गया। बॉर्डर से उसको बांग्लादेश में पुशबैक कर दिया गया। युवक को भी छोड़ दिया गया है।
किशोरीलाल बुटोलिया, एएसपी रायसिंहनगर।
Published on:
20 Sept 2023 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
