5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल योजना के फिल्टर सूखे, पेयजल की तलाश में भटक रहे ग्रामीण

https://www.patrika.com/srigangangar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
 drinking water

जल योजना के फिल्टर सूखे, पेयजल की तलाश में ग्रामीण रहे हैं भटक

-गांव बुधरवाली में गहराया पेयजल संकट

सादुलशहर. इस भीषण गर्मी व लू के दौर में गांव बुधरवाली के ग्रामीण गत करीब एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गत दो दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव के सार्वजनिक जोहड़ में भी पानी सूखने के कगार पर है, जिस कारण भी मवेशियों के भी पीने के पानी का संकट गहरा गया है।

ग्राम सरपंच सुखपाल सिंह मान, अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कौर सिंह सिद्धू आदि ने बताया कि गांव में गत दो दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हुआ है, जल योजना की की डिग्गी में पानी समाप्त हो गया है। इन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व केएसडी वितरिका गांव बुधरवाली के पास वाटर वर्क्स के मोघे के पास टूट गई थी, जिस कारण जल योजना का मोघा क्षतिग्रस्त हो गया था।

विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त मोघे को दुरस्त करने के समय वितरिका से जल योजना की डिग्गी तक पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी, वह नहर के पानी के स्तर से काफी ऊंची डाल दी गई थी, जिस कारण विगत दिनों केएसडी वितरिका में पानी छोड़ा गया था, उस दौरान पूरा पानी नहीं मिला, जिस कारण डिग्गी में पानी का भराव नहीं हो सका।

ग्रामीणों की मांग है कि पेयजल पाइप लाइन को दुरस्त किया जाए, इसके अलावा पेयजल संकट को देखते हुए वितरिका से जल योजना की डिग्गी में अतिरिक्त पाइप डालकर पानी पहुंचाया जाए। कौर सिंह सिद्धू ने बताया कि जल योजना की डिग्गी की सफाई हुए करीब दो दशक बीत चुके हैं, जिस कारण डिग्गी में काफी मात्रा में अपशिष्ट जमा हुआ है। मांग है कि डिग्गी की सफाई भी शीघ्र करवाई जाए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग