
सीवरेज निर्माण में बरती लापरवाही, सिरदर्द बन गया हमारा
सीवरेज निर्माण में बरती लापरवाही, सिरदर्द बन गया हमारा
श्रीगंगानगर. सीवरेज निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की पीड़ा आम व्यक्ति भुगत रहा है। आरयूआइडीपी और एलएंडटी कंपनी के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शहर के पॉलिटैक्निक कॉलेज से सद्भावना नगर की ओर जाने वाली सडक़ सीवरेज निर्माण कार्य की वजह से तोड़ी गई थी। सडक़ पर सीवरेज निर्माण कंपनी एलएंडटी ने पुन: सडक़ बनाई गई है लेकिन इस सडक़ निर्माण में अनेक खामियां से वार्डवासियों में आक्रोश है।
वार्डवासी गोरा खोसा एवं रमेश नायक ने कहा कि शिवम इन्कलेव, महावीर कॉलोनी, शिवालिका कॉलोनी, गणेश विहार, चमडिय़ा पट्टी, सद्भावना नगर, नई दिशा नशा मुक्ति केन्द्र आदि क्षेत्र में सीवरेज कंपनी की ओर से सडक़ बनाते समय लापरवाही बरती गई है। सडक़ के दोनों तरफ पूरी मिट्टी नहीं लगाई है। जहां पर स्कूल वैन धंसी थी, वहां पर सडक़ बनने के दो दिन बाद ही दोबारा धंस गई है। सडक़ बनाते समय पानी की पाइप लाइन में खराबी आ गई थी, जिससे शिवम इन्कलेव और महावीर कॉलोनी की दो-दो रोड पर पानी नहीं आ रहा है और एक-एक रोड पर पानी आ रहा है। कई जगह पर सडक़ का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। बीच-बीच में सडक़ निर्माण कार्य छोडकऱ दूसरी जगह सडक़ का निर्माण कार्य करने से वार्डवासियों में भारी आक्रोश है।
वार्डवासियों ने गुरुवार को सीवरेज कंपनी अधिकारियों से मिलकर मांग की है कि सीवरेज निर्माण कंपनी की ओर से सडक़ निर्माण में बरती गई खामियों को ठीक कर फिर सडक़ निर्माण करवाने की मांग की गई है। पेयजल आपूर्ति भी सही करवाने की मांग क गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अन्यथा आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी सीवरेज कंपनी की होगी। इस अवसर पर गोरा खोसा, रमेश नायक, सैम कालड़ा, साहिल वधवा, राजू गोदारा, गौरव शर्मा, सुरेन्द्र नरूला और अक्षय चलाना सहित अनेक वार्डवासी उपस्थिति थे।
Updated on:
03 May 2019 05:50 pm
Published on:
03 May 2019 05:50 pm
