5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जॉर्डन हत्याकांड में शामिल रहा छठा आरोपी हुआ नामजद

-- तलाश में पुलिस ने शुरू की छापेमारी
2 min read
Google source verification
arrested

जॉर्डन हत्याकांड में शामिल रहा छठा आरोपी हुआ नामजद

श्रीगंगानगर.

जॉर्डन हत्याकांड में रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छठे आरोपी को भी नामजद कर दिया है, जो यहां जिम में जॉर्डन हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल रहा है। पुलिस ने नामजद होते ही इस छठे आरोपी की तलाश में रात से ही छापेमारी शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश करने ले गई है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी नामजद करने का प्रयास कर रही है, जो इस हत्याकांड में शामिल रहे थे।


जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि 22 मई की सुबह मेटालिका जिम में हुई जॉर्डन की हत्या के मामले में अब तक लॉरेंस गैंग के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा गैंग को शरण देने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं गैंग को सूचनाएं पहुंचाने वाले एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था।

जॉर्डन की हत्या में गिरफ्तार हुए आरोपियों में गांव दुतारावाली बहाववाला फाजिल्का पंजाब निवासी हरदीप उर्फ संधू उर्फ भागू उर्फ लाहौरिया उर्फ हनी पुत्र बलवीर सिंह, अटरेना कुण्डली सोनीपत हरियाणा निवासी आकाश चौहान पुत्र दुष्यंत चौहान, गांव सतियावाला कुलगडी फिरोजपुर पंजाब निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की टहला पुत्र टहल सिंह शामिल है। जो रिमांड पर चल रहे थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को इनके अन्य साथी मेघाणा नोहर हनुमानगढ़ निवासी जगतपाल का नाम भी बताया है, जो हत्याकांड में शामिल रहा था। पुलिस अब अंकित भादू, अक्षय व जगतपाल सहित अन्य की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने बताया कि जॉर्डन हत्याकांड में आठ से दस आरोपी शामिल रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग