5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए बस स्टेण्ड में लगेगा स्मार्ट कार्ड बनाने का शिविर

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Smart Card Making Camp

नए बस स्टेण्ड में लगेगा स्मार्ट कार्ड बनाने का शिविर


----- 11 मई को हनुमानगढ़ आगार की ओर से होगा आयोजन -----

सूरतगढ़. राजस्थान परिवहन हनुमानगढ़ आगार की ओर से नए बस स्टेण्ड पर यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 11 मई को विशेष शिविर लगाया जाएगा। नए बस स्टेण्ड के बुंकिग प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि गत दिनों एसडीएम रामावतार कुमावत के साथ रोडवेज अधिकारियों की वार्ता में यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने पर चर्चा हुई। हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक के निर्देशानुसार 11 मई को नए बस स्टेण्ड पर विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इसमें चालक अमरीक लाल सेवाएं देंगे।

शिविर में विद्यार्थी स्मार्ट कार्ड पर मूल किराए में पचीस प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थी को स्कूल कॉलेज की ओर से जारी प्रमाण पत्र, स्कूल कॉलेज की ओर से जारी परिचय पत्र की प्रतिलिपि, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, फोटो व मोबाइल नम्बर, मासिक स्मार्ट कार्ड के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइंविग लाइसेंस (फोटो प्रति कोई एक), फोटो व मोबाइल नम्बर, वरिष्ठ नागरिक स्मार्ट कार्ड 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मूल किराए से 30 प्रतिशत छूट मिलेगी।

इसके लिए आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि, फोटो व मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा। विशेष योग्यजन मंदबुद्धि श्रवण बाधित, कम दृष्टिजन के लिए स्मार्ट कार्ड निशुल्क बनेगा। इसके लिए चिकित्सक द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र, प्रमाणित रोडवेज फार्म, मूल निवास, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, फोटो व मोबाइल नम्बर पेश करना होगा।

इसी तरह निशुल्क वरिष्ठ नागरिक स्मार्ट कार्ड 80 वर्ष से अधिक आयु के लिए निशुल्क बनेगा। इसके लिए आधार कार्ड, मूल निवास प्रतिलिपि व फोटो मोबाइल नम्बर उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनाने लिए सभी आवेदकों को फोटो प्रतिलिपियां स्वयं की ओर से प्रमाणित करके प्रस्तुत करनी पड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग