5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की समस्याओं का निराकरण रहेगा प्राथमिकता

https://www.patrika.com/sri-ganganagar/
less than 1 minute read
Google source verification
election

किसानों की समस्याओं का निराकरण रहेगा प्राथमिकता

श्रीगंगानगर.

विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार महेश पेड़ीवाल किसानों की समस्याओं के निराकरण को बड़ी प्राथमिकता बताते हैं। उनका कहना है कि इलाके का किसान पानी की मांग करते हुए लंबे समय तक परेशान रहा है। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इसके साथ ही राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को भी सुचारू बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इलाका कृषि बहुल है, ऐसे में बड़ी प्राथमिकता किसानों की समस्याओं का निस्तारण रहेगा। इसके साथ ही आमजन का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। इसके लिए राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

पंजाब से इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे श्रीगंगानगर क्षेत्र के लोग भी कैंसर जैसे रोगों से प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या का निस्तारण करवाने का प्रयास किया जाएगा। इलाके में नशे का प्रभाव कम करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे इलाके में नशे का प्रभाव कम हो।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग