
Rajasthan News : श्रीगंगानगर शहर में मुखर्जी नगर में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे एक व्यक्ति मकान के बेडरूम में घुसकर तीन साल के मासूम का अपहरण कर ले गया। इस दौरान एक व्यक्ति बाहर गली में रैकी करता रहा। बच्चे को ले जाते देखकर मकान मालिक ने शोर किया और उनके पीछे भाग लेकिन अपहरणकर्ता बच्चे को लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बाद में पता चला कि बालक का पिता ही अपने दो अन्य साथियों के साथ आया था और बालक को उठाकर ले गया। बाद में पुलिस ने नाकेबंदी हटवा दी।
पुलिस ने बताया कि मुखर्जी नगर एक व्यक्ति चंडीगढ रहता है और उसकी पत्नी व तीन साल का बच्चा यहां एक मकान में किराए पर रह रहा है। सोमवार सुबह बच्चे की मां बाहर गई थी। इसी दौरान गली में दो व्यक्ति आए। इसी दौरान काम वाली आई तो मकान मालिक दूसरा दरवाजा खोलने के लिए गया। तभी छोटे दरवाजे से एक व्यक्ति अंदर घुस गया और कमरे में जाकर बच्चे को उठाकर लेकर भाग निकला। काम वाली महिला व मकान मालिक ने शोर किया और मकान मालिक उनके पीछे भागा लेकिन तब दोनों व्यक्ति बच्चे को लेकर फरार हो गए थे। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर इलाके में नाकेबंदी कराई गई। सूचना के बाद सीओ सिटी प्रशांत कौशिक, कोतवाल देवेन्द्र सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बाद में बालक की मां हरमन कौर पत्नी विक्रमजीत सिंह यहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को पता चला कि पति व पत्नी में विवाद चल रहा है। पत्नी हरमन कौर अपने तीन साल के बेटे के साथ यहां रह रही है। पहले भी विक्रमजीत सिंह अपने बच्चे को ले जाने का प्रयास कर चुका है। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे कार में दो अन्य साथियों के साथ आया। इनमें से एक जने रैकी तथा एक कार में रहा। विक्रमजीत सिंह मकान में घुसकर कमरे से बच्चे को उठाकर ले गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी हटवा दी। इस संबंध में हरमन कौर के भाई अर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली में बच्चे को उठाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है।
Published on:
23 Jan 2024 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
