5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यभार संभालते ही ली इंटरस्टेट मीटिंग, पंजाब के एसएसपी आए

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
punjab

कार्यभार संभालते ही ली इंटरस्टेट मीटिंग, पंजाब के एसएसपी आए

एसपी योगेश यादव हुए कार्यमुक्त
श्रीगंगानगर. नए पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बुधवार सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश यादव सहित जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नए एसपी ने कार्यभार ग्रहण करते ही इंटरस्टेट क्राइम को लेकर पंजाब से आए एसएसपी व अन्य अधिकारियों की साथ बैठक की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश यादव भी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नए पुलिस अधीक्षक ने सभी का परिचय लिया। पुलिस लाइन में भी वे अधिकारियों से मिले। उन्होंने अधिकारियों से इलाके के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सीओ रोशन कुमार, सीओ एससी एसटी राहुल यादव सहित अन्य अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद दोपहर को पंजाब के फाजिल्का के सहायक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ इंटरस्टेट मीटिंग की। उन्होंने अपराधों की रोकथाम को दोनों स्टेटों की पुलिस की ओर से सूचनाएं आदान-प्रदान करने व समन्वय रखने आदि को लेकर चर्चा की।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग