5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान में खड़ी बाइक जलाने को लेकर हंगामा

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
burn

मकान में खड़ी बाइक जलाने को लेकर हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल
श्रीगंगानगर. कोतवाली इलाके में सद्भावना नगर में मंगलवार रात करीब एक बजे घर की चारदीवारी में खड़ी एक बाइक को आग लगाने के मामले को लेकर हंगामा हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया। दमकल ने आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि सद्भावना नगर में एक बाइक में आग लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यहां राजकीय स्कूल के समीप एक मकान में खड़ी बाइक में आग लगी थी। जिसको काबू पाया गया।
पुलिस ने बताया कि मकान में खड़ी बाइक को किसी विवाद के चलते वहां आए कुछ युवकों पर आग लगाने व अन्य बाइकों में तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रात को ही मौका मुआयना किया था। इस दौरान मकान मालिक ने बताया कि चार-पांच युवक कार में आए और उसके यहां बाइकों में तोडफ़ोड़ तथा इस मामले को लेकर बुधवार दोपहर को भी विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे हैडकांस्टेबल रामकिशन ने बताया कि कुछ युवकों पर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया था लेकिन इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी और दानों पक्षों में समझौता कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग