5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीटू ने दिया हड़ताल को समर्थन, किया प्रदर्शन श्रीगंगानगर.

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
performed

सीटू ने दिया हड़ताल को समर्थन, किया प्रदर्शन श्रीगंगानगर.

एफसीआई लेबर एण्ड पल्लेदार यूनियन सीटू की ओर से बुधवार को देश व्यापारी हड़ताल का समर्थन किया और विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जहां पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इससे पहले पब्लिक पार्क में सभा हुई।
सीटू के पदाधिकारियों ने हड़ताल का समर्थन देते हुए पार्क में सभा की, जहां पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभा का संबोधित किया। सभा के बाद जुलूस के रूप में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य बाजारों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा गया। जिसमें महंगाई पर रोक लगाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वसुलभ बनाने, समुचित रोजगार के पैदा करने के लिए ठोस नीति बनाने, सभी मजदूरों के लिए 18 हजार रुपए न्यूनतम वेतन घोषित करने, श्रम कानूनों में किए गए मजदूर विरोधी संशोधनों को वापस लेने, मनरेगा सौ दिन काम, तीन सौ रुपए मजदूरी व मनरेगा को शहरों में लागू करने, सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, तीन हजार रुपए मासिक पेंशन लागू करने सहित अन्य मांगें रही। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग