5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करने पहुंची थी फर्जी मतदान, पकड़ी गई तो बोली माफ कर दो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
student union

करने पहुंची थी फर्जी मतदान, पकड़ी गई तो बोली माफ कर दो

श्रीगंगानगर.

एक निजी महाविद्यालय में फर्जी वोट पोल करने के लिए दो युवतियां आई लेकिन उनकी पार नहीं पड़ी। इन दोनों के पास कॉलेज का परिचय पत्र भी फर्जी निकला। पोलिंग बूथ पर एक स्टाफ कर्मी को जब संदेह हुआ तो उसने पूछताछ की। इस पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। स्टाफ कर्मियों ने इनको पुलिस के हवाले करने को कहा लेकिन प्रिंसिपल ने संस्था की छवि धूमिल होने का हवाला देते हुए उन्हें छोड़ दिया।


निर्वाचन अधिकारी ने पूछ लिया क्या भाव है प्रत्याशी का
जिला मुख्यालय पर एक निजी महाविद्यालय में शुक्रवार को हुए छात्र संघ चुनाव होने के संबंध में स्टोरियों से संबंधित महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी के नाम का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में निर्वाचन मंडल के प्रभारी ने सटोरिए से पूछा है कि कॉलेज में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का सट्टा बाजार भाव क्या है। निर्वाचन मंडल प्रभारी का यह भी कहा गया है कि अभी से खाइवाली कर लो क्योंकि जीतेगा तो वही प्रत्याशी। प्रभारी ने कॉलेज के दो लड़कों से हुई बातचीत के दौरान सटोरिये से सट्टा बाजार भाव पूछा था। इस ऑडियो में लड़कों ने अपने ही नंबर पर निर्वाचन प्रभारी से एक सट्टे की खाइवाली लगाने वाले स्टोरीये से बातचीत करवाई है।


परिचय पत्र पर चुनाव निशान
डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। इस कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कॉलेज में चुनाव के दौरान दिनभर शांति रही। यहां पर छात्रों का आइकार्ड देखकर कॉलेज में प्रवेश दिया गया। इस कॉलेज में ३०८१ मतदाता थे और मतदान के लिए ११ बूथ बनाए गए। मतदान करने पर छात्र-छात्रा के अंगुली पर निशान लगाने के बजाए परिचय पत्र पर चुनाव का निशान लगाया जा रहा था। मतदान करने के लिए छात्राएं भी सक्रिय नजर आईं।


यहां पर छाया रहा सन्नाटा
राजकीय विधि महाविद्यालय में सुबह ही सन्नाटा पसरा रहा। इस कॉलेज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला था। कॉलेज में २०० मतदाताओं में से सुबह दस बजे तक ५२ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान की प्रक्रिया यहां शांतिपूर्वक ढंग से चली।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग