
श्रीगंगानगर। अनूपगढ, उपखंण्ड़ मुख्यालय के 4 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। इस दौरान समर्थकों ने डांस कर जीत का जश्न मनाया। चार में से दो कॉलेजों में abvp ने अपना कब्जा जमाया है। एक कॉलेज में NSUI और एक में SFI के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कराई है।
ये रहे चुनावों के परिणाम
शारदा कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में NSUI के बलजींद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रविंद्र कुमार को 6 वोटों से हराते हुए अध्यक्ष बने। वहीं निर्दलीय मनोज कंवर ने रजनी को 22वोटों से हराकर उपाध्यक्ष, निर्दलीय राम कुमार पुत्र लाल चंद ने प्रतिद्वंदी प्रविंद्र कुमार को 6 वोटों से हराते हुए महासचिव, NSUI के गुरविंद्र सिंह ने शिव कुमार को हराते हुए संयुक्त सचिव के पद पर कब्जा किया है।
माता मोहन देवी बेदी कन्या महाविद्यालय
माता मोहन देवी बेदी कन्या महाविद्यालय ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रिंकू कुमारी प्रतिद्वंदी नवनीत कौर को 4वोटों से हराया और अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। वहीं ABVP की गगनप्रीत कौर ने किरण कुमारी को 14 वोटों से मात देकर उपाध्यक्ष विजेता बने। एनएसयूआई की विशाखा पहले ही निर्विरोध महासचिव पद के लिए चुनी जा चुकी थी।
श्रीगुरुनानक खालसा महाविद्यालय
इसी प्रकार श्रीगुरुनानक खालसा महाविद्यालय में ABVP के मनदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरजीत सिंह को 14 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। वहीं दविंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह को 07वोटों से मात देते हुए उपाध्यक्ष और SFIके कुलविंद्र कौर ने राजविंद्र सिंह को 10 वोटों से हराकर महासचिव पद कायम हुए।
सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय कॉलेज
सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय कॉलेज में प्रदीप कुमार ने प्रतिद्वंदी पवन कुमार को 14 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। लवदीप सिंह ने मुकेश कुमार को 32 वोटों से हराया और उपाध्यक्ष बने, विमला देवी के प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश को हराकर महासचिव और स्नेहा ने रेखा को हराकर सयुंक्त सचिव पद पर काबिज हो गए। इसके अलावा अनूपगढ़ में 5 महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हुए थे, जिनमें से ज्ञान तृप्ति महाविद्यालय 15 ए की छात्रा ने हाईकोर्ट में चुनावों के संबंध में याचिका दायर की थी जिस पर कोर्ट ने ज्ञान तृप्ति महाविद्यालय के चुनाव परिणामों पर रोक लगा रखी है। इसके चलते उक्त महाविद्यालय में वोटों की गिनती नहीं हो सकी।
11 बजे खुली मतपेटियां
इससे पूर्व 31अगस्त को दोपहर चुनावों के बाद मतपेटियां सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय सुरक्षित रखी गई थी। कॉलेजों में सुबह 11 बजे मतपेटियों को खोला गया। मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात गिया गया था। हालांकि चुनाव में जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगी हुई है लेकिन चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशियों के सर्मथकों ने नंगाड़े पर खुशी जाहिर की
Updated on:
11 Sept 2018 05:40 pm
Published on:
11 Sept 2018 05:14 pm
