
acb
-एसीबी ने कई अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
हनुमानगढ़.
एसीबी जांच में जिले की छह तहसीलों में 62 हजार क्विंटल सरकारी गेहूं को खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया है। अफसरों की मिलीभगत सामने आने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब एसीबी दोषी डिपो होल्डर्स की नकेल कसने की तैयारी में है। एसीबी हनुमानगढ़ के एएसपी गणेशनाथ सिद्ध ने बताया कि राजस्थान लघु समाचार पत्र सम्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती ने खाद्य सामग्री में घोटाले की शिकायत एसीबी मुख्यालय में की थी। आरोपों के सत्यापन में सामने आया कि सितम्बर 2016 से अप्रेल 2017 तक जिला रसद अधिकारी की ओर से आवंटित किए गए राशन में गड़बड़ी हुई है। आवंटन रिकार्ड जांचने पर सामने आया कि यह अनाज राशन कार्ड धारक जनता के पास नहीं पहुंचा।
लेकिन सरकारी भंडार से इसका उठाव हो गया। इस मामले में एसीबी ने तत्कालीन डीएसओ सुनील वर्मा हाल निलम्बित मुख्यालय बीकानेर , कार्यवाहक डीएसओ (एडीएम, हनुमानगढ़) भागीरथ शर्मा हाल रजिस्ट्रार श्रीकर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, विजेन्द्रपाल सिंह प्रवर्तन अधिकारी, निशा सहारण तत्कालीन प्रवर्तन निरीक्षक हनुमानगढ़ हाल सहायक कलक्टर प्रशिक्षण जयपुर , पवन सुथार प्रवर्तन निरीक्षक हाल प्रवर्तन निरीक्षक जालोर, बाबूलाल जानू प्रवर्तन अधिकारी हाल प्रवर्तन अधिकारी जिला रसद कार्यालय झुंझुनूं, देवेन्द्र आसारी प्रवर्तन निरीक्षक हाल प्रवर्तन निरीक्षक जैसलमेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार
श्रीगंगानगर. जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। बचाव पक्ष के वकील अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी वार्ड 48 चक 1 ई छोटी सुरेन्द्रा डेंटल कॉलेज के पास रहने वाले प्रदीप सिंह पुत्र गुरजिन्द्र सिंह के खिलाफ जवाहरनगर पुलिस ने पीडि़त गुरदेव सिंह के पर्चा बयान पर 29 अप्रेल को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि प्रदीप सिंह ने गुरदेवसिंह को शराब बेचने की बात को लेकर लोहे की रॉड मारकर घायल किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या एक ने आरोपी प्रदीप सिंह को पचास हजार रुपए के व्यक्तिगत बंध पत्र और पच्चीस पच्चीस हजार रुपए के जमानत मुचलको पर रिहा करने के आदेश किए।
Updated on:
30 May 2018 10:40 pm
Published on:
30 May 2018 10:39 pm
