5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

घर में घुसकर फायर व तलवार से हत्या करने के आरोपी जेल भेजे

- जेल में कराई जाएगी शिनाख्त परेड

Google source verification

मिर्जेवाला (श्रीगंगानगर). मटीलीराठान थाना इलाके के गांव मिर्जेवाला में घर में घुसकर परिवार पर फायर व तलवार से हमला कर दुकानदार की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इधर, राजकीय चिकित्सालय से परिजन बुधवार सुबह दिलीप भांभू का शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में शोक छाया हुआ है।


पुलिस ने बताया कि मिर्जेवाला में रविवार रात को साढ़े दस बजे दिलीप भांभू के घर में तीन-चार युवक दीवार फांद कर अंदर घुस गए और उन्होंने दिलीप पर तीन फायर कर दिए, जिससे वह कमर व पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। वहीं आरोपियों ने तलवार से भी कई वार कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी पत्नी बिरमादेवी व बेटी निकेश भी हमले में घायल हो गए।

घायल दिलीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था लेकिन देरी होने के कारण बुधवार सुबह परिजन शव ले गए और गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। गांव में शोक में डूब गया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी जगजीत सिंह उर्फ नंदू पुत्र दारासिंह निवासी भरतनगर श्रीगंगानगर व अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र अजीत सिंह निवासी 13 एफ गुरु की ढाणी मटीलीराठान को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।