13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे घर में नहा रही थी महिला, आरोपी ने बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल कर रेप का मामला दर्ज

Rajasthan Rape News: आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी करीब एक माह से परिवादिया के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Rape News: श्रीकरणपुर के ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती गांव से अपने पति के साथ आई एक महिला ने रिपोर्ट दी है कि उसका पति श्रीगंगानगर में मजदूरी करता है।

वीडियो वायरल करने की धमकी

उसी गांव का सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र पूरन सिंह रायसिख पिछले 5-6 माह से परिवादिया पर बुरी नजर रखता था। रिपोर्ट के मुताबिक दो जून 2024 को परिवादिया अपने घर में बने कच्चे और बिना छत के बाथरूम में स्नान कर रही थी तो सतपाल ने अपने मोबाइल में उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लोकलाज के कारण परिवादिया सतपाल की बात में आ गई।

आरोप है कि इसके बाद करीब एक माह से वह परिवादिया से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब 15 दिन पहले सतपाल ने अपने दोस्तों लखविन्द्र सिंह, जगदीश व बलविन्द्र सिंह निवासी 16 एस को भी परिवादिया के घर भेजकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया लेकिन वह बार-बार इसके लिए मना करती रही। आरोपी की हरकतों से विवश होकर परिवादिया ने आखिर सारी बात अपने पति को बताई और फिर थाने आकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आइपीसी की धारा 354, 354-क, 354-ग. 354-घ. 376(2/एन), 504 व आइटी एक्ट में मामला दर्ज किया। जांच सीआइ सुरेंद्र प्रजापत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : डाक्टर की किडनैपिंग, मारपीट के मामले में BJP एमएलए के खिलाफ FIR दर्ज, समर्थन में बाजार बंद