5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने घर के ताले तोड़ जेवरात किए पार

घड़साना.
less than 1 minute read
Google source verification
Theft

सूने घर के ताले तोड़ जेवरात किए पार

कस्बे की अमरकालोनी स्थित एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना के समय मकान विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कस्बे से बाहर गया हुआ था। इस दौरान किसी समय अज्ञात लोग मकान के ताले तोडक़र जेवरात तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक को गुरुवार को लौटने पर मकान के ताले टूटने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने गुरुवार रात मामला दर्ज करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड तीन निवासी राजू पुत्र रामेश्वर वाल्मीकि ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कस्बे से बाहर गया हुआ था। इस दौरान किसी समय अज्ञात आरोपी ने उसके मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़ कर प्रवेश किया और कमरों में रखे सोने व चांदी के जेवरात, एक एलसीडी, दो गैस सिलेण्डर और कांसी के बर्तन आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग