
राजस्थान रोडवेज बस। पत्रिका फाइल फोटो
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर से बीकानेर जाने वाले यात्रियों को अब बस बदलने की परेशानी से बड़ी राहत मिली है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने श्रीगंगानगर-बीकानेर रूट पर आज से तीन नई बसों का संचालन शुरू किया है।
अब तक इस मार्ग पर रोडवेज बसें सूरतगढ़ तक ही सीमित थी। बीकानेर पहुंचने के लिए यात्रियों को बीच में वाहन बदलना पड़ता था। मुख्य आगार प्रबंधक नरेंद्र चौधरी के अनुसार 25 मार्च से श्रीगंगानगर-सूरतगढ़-बीकानेर मार्ग पर नियमित संचालन होगा।
श्रीगंगानगर से बीकानेर के लिए चलने वाली बसें सुबह 5:30 बजे, 9:00 बजे और दोपहर 1:30 बजे चलेंगी। वहीं, बीकानेर से श्रीगंगानगर के लिए दोपहर 12:00 बजे, अपरान्ह 3:30 व शाम 7:30 बजे चलेंगी।
श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट एसी बस सेवा भी आज से शुरू हो गई। यह बस सुबह 4:25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना हुई, जो शाम 8:30 बजे कोटा पहुंचेगी। वापसी में बस सुबह 6:25 बजे कोटा से चलकर रात 9:30 बजे श्रीगंगानगर आएगी। यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि एक अप्रैल से अजमेर के लिए भी रात्रिकालीन बस सेवा भी शुरू की जाएगी।
राजस्थान पत्रिका ने सडक है, मुसाफिर हैं पर बस नहीं: रोडवेज की खामोशी भारी शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद रोडवेज प्रशासन सक्रिय हुआ और अब इस रूट पर बसें शुरू करने का निर्णय लिया है। अब तक इस रूट पर निजी बसें ही संचालित थीं, जिससे यात्रियों को रियायतों का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
इधर, रेलयात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। ग्रीष्मावकाश में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर से 5 से 12 अप्रेल 2026 तक 2 ट्रिप तथा 19 अप्रेल से 28 जून 2026 तक 11 ट्रिप संचालित होगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन 7 से 14 अप्रैल तक 2 ट्रिप और 21 अप्रैल से 30 जून 2026 तक 11 ट्रिप चलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर स्टेशनों पर समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
Published on:
25 Mar 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
