11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

हत्या कर युवक का शव जलाने के लिए पेट्रोल छिडक़ कर आग लगाई

- मृतक की अभी नहीं हो सकी है पहचान

Google source verification

श्रीगंगानगर. शहर की पुरानी आबादी थाना इलाके में वार्ड नंबर छह चक छह जेड में रविवार सुबह हत्या के बाद एक युवक का शव खाली प्लाट में पटक कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सुबह लोग पहुंचे तो वहां आग जल रही थी। जिसको बुझाया गया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस अधिकारी, एफएसएल, एमओबी टीमें व डॉग स्क्वॉयड जांच कर रही है।


पुलिस ने बताया कि चक छह जेड वार्ड छह में खाली प्लॉट के बगल में रहने वाली रज्जोदेवी रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत की तरफ गई थी, तब प्लॉट में कुछ नहीं था। वह करीब साढ़े पांच बजे आई तो प्लॉट में आग जलती दिखाई दी। गौर से देखा तो वहां एक व्यक्ति जल रहा था।

महिला ने इसकी जानकारी पार्षद को दी। पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। इसकी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, सीओ सिटी अरविंद बेरड, थाना प्रभारी सरजीत कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


तार से बांधे गए हाथ-पैर
– शव जलाने वालों ने मृतक के हाथ व पैर तार से बांधे हुए थे। शव को यहां खाली प्लॉट में लाकर पटका और एक बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि शव किसी सिंथेटिक कपड़े में लिपटा हुआ था। पेट्रोल की आग लगने से कपड़ा व मृतक के कपड़े जल गए।


रेहडी में डालकर लाए थे शव
– शव के समीप खाली प्लॉट में ही एक रेहडी भी मिली है। शव को इस रेहडी में रखकर ही यहां तक लाया गया था। रेहडी से शव को उठाकर जमीन पर पटका और पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई होगी। यह रेहडी लेबर कोर्ट के बाहर से चूड़े वाले की रात को चोरी होना भी सामने आया है। मौके पर पहुंचे रेहडी वाले वहां खड़ी अपनी रेहडी की पहचान की है।


पीछे की तरफ से आने की संभावना
– पुलिस अधिकारियों को रेहडी में डालकर शव को पीछे की तरफ से ही लाए जाने की संभावना लग रही है। मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉयड भी रेहडी का हैंडल सूंधने के बाद पीछे की तरफ एक जगह तक गया था। इस संबंध में भी पुलिस जांच, पड़ताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़